logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व ०१.५.२०२६ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था

हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर हरिद्वार शहर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन हेतु ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है—
१. ⁠नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से धीरे-धीरे शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
२. ⁠चीला मार्ग का प्रयोग केवल ऋषिकेश की ओर एक्जिट के लिए किया जाएगा।
३. टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग निकासी के लिए किया जाएगा।
४. ⁠देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता अनुसार मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व में पार्किंग विभिन्न रूट डाइवर्जन के साथ इस प्रकार हैं -
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू, वैकल्पिक बैरागी कैंप, लालजीवला

दिनांक ३०.४.२०२६ रात्रि १२:०० बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट प्लान का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
साथ ही सभी श्रद्धालुओं और आम जन को ये सलाह दी जाती है कि तीर्थ स्थल पर स्नान के बाद अनावश्यक रुककर भीड़ बढ़ने में सहभागी न बने।

0
46 views

Comment