logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कदौरा: कैपेबल इंडिया ट्रस्ट के तत्वाधान में 8 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न


जालौन (कदौरा): नगर पंचायत कदौरा स्थित मुमताज मिनी स्टेडियम (मेला ग्राउंड) में 'कैपेबल इंडिया ट्रस्ट' द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में कुल 8 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।
महेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन राहुल कुशवाहा द्वारा किया गया, जबकि मनोज कुशवाहा ने संरक्षक के रूप में पूरी व्यवस्था की देखरेख की। आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना और समाज में फिजूलखर्ची रोककर सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुंदर सिंह दीवान जी मौजूद रहे। उनके साथ विशाल, आसिक और रिचा ने भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
धूमधाम से हुई रस्में
मुमताज मिनी स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में बैंड-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी रस्में पूरी की गईं। कन्या पक्ष और वर पक्ष के परिजनों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में इस आयोजन के साक्षी बने। ट्रस्ट की ओर से नव दम्पतियों को गृहस्थी का जरूरी सामान भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

2
3701 views

Comment