logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अप्रेंटिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 28 अप्रैल को

अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 28 अप्रैल को

24 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की दो दर्जन कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आयसर अकादमी शिवपुरी, ईगल सिक्योरिटी शिवपुरी, ए० एस० मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, भारत पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वा०, आई सेक्ट ग्वालियर, जॉब्स फेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, एयरटेल प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एस० आर० एफ० प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, (एच०डी०एफ०सी०) बैंकर नौकरी फाई कॉम, वेरा इलेक्ट्रिकल मैन्यूफेक्चरिंग ग्रेटर नोयड़ा, वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोयड़ा, मासु ब्रेक पैड्स प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, निडेक प्राइवेट लिमिटेड नीमराना, राजस्थान, समीक्षा इंस्टीटयूट फूलबाग ग्वालियर, प्लैटिनम एच० आर० सॉल्यूशंस गुजरात, रविया वर्कफॉर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ (उ०प्र०) जे०बी० मंधाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जामनगर गुजरात, ग्लोवल आटोटेक लिमिटेड ग्रेटर नोयड़ा, स्टेन्डर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, यश कन्सलटेन्ट प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर आदि शामिल हैं।

इन पदों के लिये होगी भर्ती

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, दूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर, डिप्लोमा आई.टी. आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा आई.टी.आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा एमई ईई ईसीई, आई एण्ड आई.टी.आई. सभी ट्रेड में सी, डिप्लोमा एमई ईई केमिकल एण्ड सिविल आई.टी.आई. फिटर, टर्नर एवं मशीनिष्ट, आई.टी.आई. सभी ट्रेड इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

39
934 views

Comment