logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर संपन्न

जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर संपन्न

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी विभिन्न जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मुरैना में सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में गत दिवस का किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जिनमें एएनसी 61, ओजीटीटी 10, आयरन सुक्रोज 02, एफसीएम 1, एचआर 11, बीटी 4 सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।
डॉ. दिव्यांशी द्वारा 37 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर उन्हें सुरक्षित गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन एवं कैल्शियम सेवन टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरुक किया। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने से मां और शिशु दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। संभावित जटिलताओं से समय रहते बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक परिवार नियोजन पखवाड़ा कर सफल आयोजन भी किया गया। पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन सबंधी सेवाओं एवं जनजागरुकता गतिविधियों का व्यापक रूप से संचालन किया गया। अभियान का उद्देश्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरुक कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा। इस दौरान योग्य हितग्राहियों को अस्थायी एवं स्थायी परिवार नियोजन साधनों की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में परिवार के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।
सिविल सर्जन ने बताया कि परिवार नियोजन एवं सुरक्षित मातृत्व दोनों ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने आमजन में अपील की है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सुरक्षित मातृत्व एवं परिवार नियोजन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

48
978 views

Comment