logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर, 27 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना एवं लू/गर्मी को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं परगणक के साथ बै

भागलपुर, 27 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना एवं लू/गर्मी को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं परगणक के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रगणक को 20-20 स्व गणना फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में लू एवं गर्मी से संबंधित समीक्षा के क्रम में कहा कि अगर लू वाला सिचुएशन होता है तो ट्रांसपोर्ट को रोक दें। जहां पानी की कमी होती है, सुखाड़ का एरिया है। वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी तुरंत रिपोर्ट करेंगे। पानी पीने की व्यवस्था वहां करना है। आवश्यक स्थलों पर चापाकल को लगवाने का निर्देश दिया गया। नल जल योजना की वेरीफाई अभी से ही कर लेने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चापाकल बनाने वाले मिस्त्री को अभी से ही सम्पर्क स्थापित कर रखें। विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका छोटे बच्चों को पीने का पानी की व्यवस्था करेंगे। आपदा मित्र को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। PHED के AE और Je को प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश में कार्य करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka

1
446 views

Comment