logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीच सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, विभाग मौन — राहगीर परेशान


संवाददाता ( अहमद राजा )

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत म्योरपुर ब्लॉक के पास सोमवार सुबह एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पेड़ गिरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में म्योरपुर रेंजर जबर सिंह यादव से दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पेड़ को जल्द ही हटवा दिया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ सुबह से ही सड़क पर गिरा हुआ है और वन विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ गिरने के कारण अब तक चार से पांच लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। सभी घायलों का उपचार म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

31
4520 views

Comment