थाना प्रभारी द्वारा यातायात निरीक्षक उभाव थाना प्रभारी किरन यादव
उभांव पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दर्जन भर वाहनों का चलान किया
बिल्थरा रोड उभांव पुलिस ने चौकिया मोड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन वाहनों का चालान किया। उभांव थाने की सब इंस्पेक्टर किरण यादव के नेतृत्व में सोमवार की शाम को चौकियामोड चौराहे पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ विशेष स्थान चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बिना हेलमेट , तीन सवारी बैठकर बाइक चलाने दर्जनों वाहनों का हजारों रुपए का चालान किया। इस दौरान यातायात नियम का पालन नहीं करने वालो में हड़कंप की स्थिति रही। सब इंस्पेक्टर किरण यादव ने बताया कि यातायात नियम का उलंघन करने वालो के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।