मन्नाडे जी की जन्म जयंती 1 मई को मनाई जाएगी।
मन्नाडे जी की जन्म जयंती 1 मई को मनाई जाएगी।
रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश
पद्मश्री विश्व प्रसिद्ध गायक मन्नाडे जी की जन्म जयंती लगातार तीसरे वर्ष संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी द्वारा मनाई जाएगी
मन्नाडे जी की वेशभूषा में टोपी, शॉल एवं विशेष चश्मा पहनकर इनको उन्हिके गाए गीतो से सुर मई शाम आयोजित की जाएगी।
संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी सैयद शकील मुन्ना भाई,सचिव रवि पांडे जी एवं सभी सदस्यों ने इसको लेकर खास तैयारियां की है।
लगातार तीन सप्ताह से उन के गीतो पर निरंतर प्रेक्टिस की जा रही हैं।
रविवार को फाइनल रिहल्सल की गई जिस में संस्था के वरिष्ठ सदस्य दिलीप जोशी पूनमचंद पांडे, मधुकर वाघले,कैलाश चानदोलकर,प्रदीप जोशी,ईश्वर महाजन, नीलेश महाजन, सुनीता सिरतूरे,दिलीप सिरतूरे,जितेंद्र भावसार,संजय मेन, शैलेन्द्र कपूर, डॉक्टर दीपक देवरे, डॉ प्रकाश पाटिल,भास्कर चालसे,सनी आदमनें,प्रशांत पांवड़े,श्रीमती अर्चना फ़ूँड सहित कई गायक कलाकारों ने रिहल्सल में भाग लिया,संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि यह आयोजन चार वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है,इस अवसर पर तीन अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे,जिस में स्वास्थ,प्रशासनिक सेवा,विधि सम्मान प्रमुख है।
कार्यक्रम संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी सभा गृह पुराना आयुर्वेदिक कॉलेज शिकारपुरा बुरहानपुर में शाम 6 बजे से आयोजित किया गया है।
जिस में सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार, पत्रकार, डॉक्टर गायक आदि सादर आमंत्रित रहेंगे।