पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में ज्ञापन, सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी*
*बदनावर-धार:- AIMA Media राजू गजभिये (सीताराम) - *पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में ज्ञापन, सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी*
बदनावर। दैनिक दोपहर के पत्रकार अमरदीप सोलंकी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आर्याव्रत पत्रकार संघ ने एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर को एसपी मयंक अवस्थी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि 25 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे शहर के व्यस्त पाटीदार चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से सोलंकी पर हमला किया। आरोप है कि लोकेश वाघेला उर्फ दबंग, विजय वर्मा सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर बेसबॉल डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में सोलंकी के घुटने सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
आरोप हे कि घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले में केवल सामान्य धाराएं लगाई गईं, जो गंभीर अपराध के साथ न्याय नहीं है। संघ ने इस घटना को स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरती गई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।
ज्ञापन में यह भी आशंका जताई गई कि हमले के पीछे भूमाफिया व आपराधिक तत्वों का गठजोड़ हो सकता है, जो पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। संघ ने मांग की है कि प्रकरण में जानलेवा हमला, आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
आर्याव्रत पत्रकार संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ज्ञापन देते समय वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह जी चौहान, आर्यावर्त पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विनय पाटीदार, पोप सिंह राठौर, प्रवीण चावला, डॉ गोपाल सिंह ठाकुर, विक्की राजपुरोहित, मोहित राठौड़, राजू गजभिये, निलेश शर्मा, मोहित पांचाल, अनिल राठौड़, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित है।