logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला केमिस्ट एंड दागिसट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला सम्पन्न

जिला केमिस्ट एंड डॅगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर



बुरहानपुर नि. प्र

_रविवार को बुरहानपुर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया_

कार्यक्रम की शुरुआत धनवंतरी पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता बुरहानपुर औषधि निरीक्षक विजय वर्मा थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में विस्तार से ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट1940 ड्रग रूल 1945 एवं नारकोटिक्स दवाओं के बारे में जानकारी दी जोकि उपस्थित 230 सदस्यों के लिए बहुत ही उपयोगी थी

जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष
मनोज अगनानी ने विस्तार से संगठन द्वारा सामाजिक जनहित के लिए विगत वर्षों में जो कार्य किए गए, इसकी जानकारी दी एवं प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यक्रमों के बारे में बताया


संगठन सचिव शरद जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया गया एवं अपने व्यवसाय को नियमानुसार संचालित करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए

संगठन कोषाध्यक्ष ऋषिराज गुजराती द्वारा आय व्यय पत्रक का वाचन किया गया

ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार जिससे कि दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं।उसके विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में 20 मई। को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए संगठन के वरिष्ठ सदस्य अजय खन्ना एवं नीरज कक्कड़ द्वारा अपने विचार रखे गए

कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषिराज गुजराती द्वारा किया गया

आभार प्रदर्शन माजिद खान द्वारा किया गया

वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला में संगठन पदाधिकारी आदेश पाटीदार ,रवींदर खरबंदा, दीपक पहुँजा , माजिद खान व शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए 230 सदस्य उपस्थित थे

8
565 views

Comment