रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से यात्री को मिला खोया लैपटॉप बैग
रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से यात्री को मिला खोया लैपटॉप बैग
ट्रेन संख्या 59272 भावनगर–सुरेन्द्रनगर पैसेंजर से यात्रा कर रहे यात्री श्री गोविदा सठिया का लैपटॉप युक्त बैग प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर छूट गया था।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में सवार हो गए थे और अपना बैग स्टेशन पर ही भूल गए। कुछ समय पश्चात बैग के बारे में ध्यान आने पर उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से संपर्क कर स्टेशन कार्यालय में सूचना दी।
सूचना प्राप्त होते ही स्टेशन अधीक्षक श्री जे.पी. चौहान ने तत्परता दिखाते हुए प्वाइंट्समैन श्री मेहुल भाई को उक्त स्थान पर भेजा। प्वाइंट्समैन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बैग को सुरक्षित बरामद किया गया तथा उचित सत्यापन के उपरांत यात्री को उनका लैपटॉप बैग सकुशल वापस सौंप दिया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश वर्मा ने स्टेशन अधीक्षक एवं प्वाइंट्समैन की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
भावनगर मंडल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की घटनाएं रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता एवं सेवा भावना को दर्शाती हैं।
अतुल कुमार त्रिपाठी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल