ऋषिकेश के ढालवाला में कचरे के ट्रक में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर पालिका के कचरा ढोने वाले ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
Irfan khan
Rishikesh