logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिड़ावा नगरपालिका में मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान: प्रशासन ने समस्याओं पर लिया फीडबैक, ईओ ने टीमों का गठन किया

पिड़ावा में मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत नगरपालिका ने शहर के सभी 20 वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया। इन सभाओं के माध्यम से प्रशासन ने सीधे आमजन से संवाद कर स्थानीय समस्याओं पर फीडबैक लिया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मनीष मीणा ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनसे सीधा संवाद स्थापित किया।
इस दौरान पेयजल, सड़क, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। ईओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड का समग्र प्रोफाइल तैयार करना है। इसके तहत वार्डों में उपलब्ध संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं का आकलन कर विकास की प्राथमिकताओं का निर्धारण किया जाएगा।

अभियान की एक खास बात यह है कि इस बार जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित मानचित्रण के जरिए वार्डों का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है। इससे भविष्य की योजनाएं अधिक सटीक और पारदर्शी बन सकेंगी।

Aima media jhalawar

7
570 views

Comment