logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AAP vs BJP: 7 सांसदों के दलबदल पर मचा घमासान, सदस्यता रद्द करने की मांग तेज

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सात राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इस मुद्दे पर रविवार को AAP नेता संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law) के तहत इन सांसदों के खिलाफ याचिका दायर की गई है और सभापति से जल्द व निष्पक्ष फैसला लेने की अपील की गई है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP नेता शाहनवाज़ हुसैन ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो-तिहाई बहुमत के साथ सांसदों ने AAP छोड़ी है और अब पार्टी राज्यसभा में लगभग खत्म हो गई है। उनके मुताबिक, पहले सदन में केवल संजय सिंह ही बोलते थे और अन्य सांसदों को मौका नहीं मिलता था, लेकिन अब हालात बदलेंगे।

वहीं AAP नेता राघव चड्ढा ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों जैसे ED और CBI का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जाता है और उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया जाता है।

AAP का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक दलबदल नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात है, और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

1
2216 views

Comment