logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रॉली में इतने लोग ... यह ट्रैक्टर है सवारी गाड़ी नहीं सड़क नियमों से लेकर जान तक की नहीं कर रहे परवाह

झालावाड़| इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है। ऐसे में दिनभर सवारियों से ओवरलोड होकर लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली का यूं तो सवारियों से कोई संबंध नहीं है क्योंकि यह सवारी वाहन नहीं है, लेकिन फिर भी इनमें सफर हो रहा है। जो सड़क नियमों की तो धज्जियां उड़ा ही रहे हैं साथ ही लोगों की जान से भी खिलवाड़ है। शहर में रविवार को भी बड़ी संख्या में मामा भांजा चौराहा सहित मुख्य सड़कों से कई ट्रैक्टर लोगों से भरे हुए निकलते हुए दिखाई दिए। यहां मामा भांजा पर यातायात कर्मी खड़े रहते हैं, लेकिन इन्होंने भी इसे रोका नहीं। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और जुगाडों में ओवरलोड सवारियां भरने से कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इतने हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं।

Aima media jhalawar

5
280 views

Comment