logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समस्त विद्यालयों की प्री -प्राईमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

समस्त विद्यालयों की प्री-प्राईमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

जिले में अत्यधिक गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए किया आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार भिण्ड जिले में अत्यधिक गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए छात्रों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखकर जिला भिण्ड के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय एमपी बोर्ड/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./सेन्ट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की प्री-प्राईमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएँ पूर्ववत प्रातः 07.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12.00 बजे तक ही संचालित की जावेंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी के अनुसार ही संचालित रहेंगे।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

17
834 views

Comment