logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवी मुंबई, उलवे में 'विराट हिंदू सम्मेलन' तथा ‘भजन जामिंग’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, भक्तिमय माहौल में झूमे लोग!

नवी मुंबई: उलवे स्थित रामशेठ ठाकुर स्टेडियम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन तथा ‘भजन जामिंग’ कार्यक्रम का समापन बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया।

शाम 5:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भक्ति और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। कलाकारों ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित लोग भजनों पर झूमते और साथ गुनगुनाते नजर आए।

विशेष बात यह रही कि इस तरह के “भजन जामिंग” कार्यक्रम आजकल युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जहां लोग मिलकर सामूहिक रूप से भजन गाते और आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह दोनों देखने को मिले, जिससे यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

अंत में सभी भक्तों ने मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा गाए और कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि भक्ति और संगीत का यह संगम लगातार लोगों तक पहुंचता रहे।

1
1342 views

Comment