logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विषय: गैस वितरण में लापरवाही एवं उपभोक्ताओं को सूचना न देने के संबंध में शिकायत

सविनय निवेदन है कि डिस्ट्रीब्यूटर कोड 181829, श्रीराम भारत गैस सर्विस, मड़वा नगर रोड, रौतापार, बस्ती द्वारा गैस वितरण व्यवस्था अत्यंत खराब तरीके से की जा रही है।
दिनांक 26/04/26____ को जब हम गैस सिलेंडर लेने पहुंचे, तो वहाँ जाकर पता चला कि गाड़ी लोड ही नहीं हुई थी। इस संबंध में उपभोक्ताओं को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिसके कारण हमें बेवजह समय और पैसा (आवागमन में तेल) बर्बाद करना पड़ा।
इसके अलावा, भीषण गर्मी में बिना किसी उचित व्यवस्था के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी असुविधा और निराशा होती है। यह कार्यप्रणाली पूर्णतः गलत एवं उपभोक्ता हितों के खिलाफ है।

5
610 views

Comment