logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरखपुर में बदला स्कूलों का समय: भीषण गर्मी के चलते DM का बड़ा फैसला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक होंगी कक्षाएं

Gorakhpur में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी Deepak Meena ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तविहीन, संस्कृत, Central Board of Secondary Education (सीबीएसई), Indian Certificate of Secondary Education (आईसीएसई) एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय अब अगले आदेश तक प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन का यह फैसला विद्यार्थियों को तेज गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सभी विद्यालयों और अभिभावकों तक समय परिवर्तन की जानकारी समय पर पहुंच सके।

0
286 views

Comment