logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर: बक्शा में पुरानी रंजिश में मारपीट, एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक मारपीट

जौनपुर: बक्शा में पुरानी रंजिश में मारपीट, एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

बताया जा रहा है कि घटना 21 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बभनौटी गांव में हुई, जहां दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नौपेड़वां भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बाद में जिला अस्पताल सदर जौनपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक मिश्रा (पुत्र स्व. रमाकांत मिश्रा), निवासी बभनौटी की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना बक्शा में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:10 बजे पृथ्वीराज चौहान गेट, धनियामऊ तिराहा के पास से छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, धीरज मिश्रा, नीरज मिश्रा, मृदुल मिश्रा और सुनील मिश्रा शामिल हैं। सभी आरोपी बभनौटी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

0
79 views

Comment