logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शोक समाचार | सहजनी ग्राम सभा में शोक की लहर सहजनी ग्राम सभा के सम्मानित निवासी रमेश प्रधान जी के बड़े भाई स्वर्गीय नंदलाल मिश्रा जी का 22 अप्रैल 2

सहजनी ग्राम सभा के सम्मानित निवासी एवं रमेश प्रधान जी के बड़े भाई स्वर्गीय नंदलाल मिश्रा जी का 22 अप्रैल 2026 को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव एवं क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
नंदलाल मिश्रा जी एक अत्यंत प्रभावशाली, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। ग्राम सभा में उनका विशेष स्थान था और उनके मार्गदर्शन व सहयोग से अनेक सामाजिक कार्य संपन्न हुए। उनकी अनुपस्थिति ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे दुःख में डाल दिया है।
इस दुखद घटना के पश्चात सहजनी ग्राम सभा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है। हर कोई उनकी सरलता, सहयोगी स्वभाव और समाज के प्रति उनके योगदान को याद कर रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन
रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय

6
2796 views

Comment