logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध अतिक्रमण हटेंगें, पशुओं के लिए चलाएंगे रेस्क्यू अभियान

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शनिवार को मिनी सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण हटाने व बेसहारा पशुओं का रेस्क्यू कराने को कहा।
कलेक्टर ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश और श्वानों को हादसों का बड़ा कारण बताया। नगर परिषद को तुरंत रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। सुरक्षित स्थानों पर भेजने को कहा। इसे प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण को हादसों की बड़ी वजह बताया। खण्डिया चौराहे पर अश्व प्रतिमा के आसपास लगे ठेलों को हटाने के आदेश दिए। बस स्टैंड के पोस्ट ऑफिस गेट पर लगे ठेलों को हटाने के निर्देश दिए। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पर भी सख्ती दिखाई।
जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए। केवल योग्य व्यक्तियों को ही लाइसेंस जारी हों। पुलिस विभाग को ज्यादा से ज्यादा चालान बनाने के निर्देश दिए। नियमों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना हादसों का मुख्य कारण है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग भी बड़ा कारण है। रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग को निर्देश दिए। शराब की दुकानों के आसपास सख्त कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एडीएम अनुराग भार्गव, एएसपी शोराज मल, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता मुकेश चंद मीणा, डीटीओ समीर जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar

5
913 views

Comment