मंडावर स्कूल में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
झालावाड़| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर में समाजसेवी मनोज मेवाड़ा के सौजन्य से पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।
विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। व्याख्याता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मनोज मेवाड़ा अब तक कोलाना और मंडावर क्षेत्र में करीब 25 से 30 स्थानों पर परिंडे लगा चुके हैं। विद्यार्थियों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में दीपक यादव, सुनील कुमार, राधिका कहार, महक राठौर, तमन्ना चौरसिया, अनुराधा मीणा, तन्वी चौरसिया ने वर्षभर परिंडों में पानी भरने की शपथ ली। मौके पर प्रधानाचार्य हेमराज पारेता, राधारानी मीणा, ओम प्रकाश शर्मा, दीपिका मीणा, नमिषा विजय, राधेश्याम पारेता, सुनीता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
Aima media jhalawar