logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

1 जून 2026 से छत पर सोलर लगवाना हो सकता है 20% महंगा


केंद्र सरकार 1 जून से ALMM-2 नियम लागू करने जा रही है, जिसके तहत सोलर पैनल में स्वदेशी (भारतीय) सोलर सेल का उपयोग अनिवार्य होगा। इससे सोलर पैनल की कीमतों में करीब 20% तक बढ़ोतरी की आशंका है। वर्तमान में आयातित सेल सस्ते हैं, जबकि भारतीय सेल महंगे पड़ते हैं। नए नियम के बाद विदेशी सेल वाले पैनलों पर पीएम सूर्यघर योजना की सब्सिडी और ग्रिड कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। सोलर उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि देश में सोलर सेल उत्पादन अभी मांग के मुकाबले बहुत कम है, जिससे छोटे वेंडर्स और उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

1
0 views

Comment