logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

वर्ष 2026-27 का नया सत्र प्रारंभ हो गया है, प्राप्त लक्ष्य के अनुसार योजनाओं में प्रगति लाएं - कलेक्टर

मैदानी कर्मचारी कार्य के प्रति सतर्क रहें

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार, मुरैना में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वर्ष 2026-27 का नया सत्र प्रारंभ हो गया है। प्राप्त लक्ष्य के अनुसार मैदानी अधिकारी, कर्मचारी योजनाओं में प्रगति लाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओ.पी. पाण्डे, सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, समस्त सीबीएमओ, बीपीएम, सीडीपीओ तथा मैदानी स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अनमोल पोर्टल की प्रगति का अवलोकन करते हुए पाया कि विभाग द्वारा किए गए कार्य का पोर्टल पर अपलोड उसी दिन किया जाए, इस कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चार एएनसी, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, मध्यम एवं गंभीर एनीमिया की पहचान तथा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन में उपलब्धि लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। साथ ही सीबीएमओ को अपने-अपने ब्लॉकों में नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की बीपी, शुगर की जांच नियमित हो, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नया सत्र वर्ष 2026-27 प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही योजना का लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों शत-प्रतिशत उपस्थिति, टीएचआर वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें, इसके लिए सीडीपीओ, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिए कि विभाग के अंतर्गत काफी संख्या में सीएम हेल्पलाइन 50 और 100 दिवस की लंबित है, इन सीएम हेल्पलाइन को शीघ्र निराकरण करें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

44
1110 views

Comment