logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोरसा में नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी भी रहेंगे उपस्थित

पोरसा में नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा



सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी भी रहेंगे उपस्थित



मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा दिनांक 26 अप्रैल, 2026 को मुरैना जिले के पोरसा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे पोरसा में नवनिर्मित न्यायालय भवन का गरिमामयी समारोह में लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



जारी कार्यक्रमानुसार, माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा दिनांक 26 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे शासकीय वाहन द्वारा ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे मुरैना पहुँचेंगे। तत्पश्चात वे मुरैना से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे पोरसा पहुँचेंगे, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्मित न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे।



लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत, माननीय मुख्य न्यायाधीश दोपहर 01:30 बजे शासकीय वाहन द्वारा पोरसा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन एवं न्याय विभाग द्वारा समस्त आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।



कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के लिए जिला परियोजना समन्वयक श्री हरीश तिवारी को लाइजनिंग अधिकारी तथा सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के माननीय न्यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी के लिए उप संचालक कृषि श्री अनंत सडैया को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।



इसके अतिरिक्त, एसडीएम अंबाह श्री रामनिवास सिकरवार को वीआईपी आगमन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधीनस्थ कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

-

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

64
1203 views

Comment