logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूप अब जानलेवा साबित

आईएमडी की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। बीते 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 45.2°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) का कहर जारी रहेगा। यूपी में तो 27 अप्रैल तक तापमान में 2-3°C की और बढ़ोतरी होने का डर सता रहा है।
इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
एक तरफ जहाँ उत्तर भारत तप रहा है, वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ने वाले हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 से 30 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। विशेषकर असम और मेघालय में 26 और 27 अप्रैल को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफान आने की चेतावनी दी गई है। इतनी भारी बारिश से इन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (landslides) और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

0
0 views

Comment