राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में 2733 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में 2733 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
26 अप्रैल को 08 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 दिनांक 26 अप्रैल, रविवार को मुरैना जिले में 08 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा में लगभग 2733 परीक्षार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:15 बजे से अपरान्ह 4:15 बजे तक संपन्न होगी।
इस संबंध में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मुरैना के अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान का सामना न करना पड़े।
इस हेतु समस्त परीक्षा केन्द्रों के साथ-साथ जिला कोषालय एवं कलेक्ट्रेट मुरैना में परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh