logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिकरारा के माँ शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बढाया मान, शतप्रतिशत रहा रिजल्ट सिकरारा । यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के रिजल्ट

सिकरारा के माँ शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बढाया मान, शतप्रतिशत रहा रिजल्ट

सिकरारा । यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के गुरुवार को जारी परिणाम में क्षेत्र के खानापट्टी की मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से कालेज व गांव का नाम रोशन किया है,विद्यालय के शतप्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।उक्त विद्यालय की हाईस्कूल की टॉपफाइव सूची में खुशी यादव 560/600(93.33%) ,रितिका सिंह,557/600(92.83%) आफिया 542/600(90.33%) रश्मि सिंह 541/600,(90.30%)रागिनी यादव,538/600(89.66%)
रक्षा यादव,538/600,(88.83%)
श्रुति यादव,533/600(88.83%) प्रतिशत अंक मिला।जबकि इन्टरमीडिएट में अंशू यादव,विज्ञान वर्ग(गणित) 86.8 %, 434/500,अंक,सुप्रिया मौर्या,कला वर्ग,422/500(84.4%) अर्चिता प्रजापति,कला वर्ग 84.2%,तथा आयुषी यादव विज्ञान बायो वर्ग 420/500(84%)और रीतू यादव विज्ञान बायो वर्ग 420/500(84%) खुशी यादव 419/500(83.8%) रहा। विद्यालय के प्रबंधक जगदीशनारायण सिंह एडवोकेट व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1
77 views

Comment