logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेपाल में बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, महिला और 3 साल की बच्ची की मौत, 18 से ज्यादा घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज / नेपाल

नेपाल के प्यूठान जिले में तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला और एक 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव से से तीर्थयात्री स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्यूठान जिले के स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 टाकुरा क्षेत्र में जीप अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर नीचे गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेपाली प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंगरी में भर्ती कराया गया। बाद में कई घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
जिला प्रशासन महराजगंज ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 एंबुलेंस नेपाल के लिए रवाना कीं। एसडीएम नौतनवा को मौके पर भेजा गया है, जबकि एडीएम (एफ/आर) सोनौली बॉर्डर पर कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज व हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है तथा नेपाल सरकार के साथ लगातार संपर्क में रहकर राहत कार्य को तेज किया गया है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

35
2425 views

Comment