गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात
गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, उत्तरी रेलवे ने कोलकाता-जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 25 अप्रैल से 2 जुलाई तक रहेगी। इससे वेटिंग लिस्ट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।