लाठी धनौरा व बड़ौंदा गांव में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा 163 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सुविधाएं
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर लोगों को मिल रहा निःश
लाठी धनौरा व बड़ौंदा गांव में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा 163 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सुविधाएं
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर लोगों को मिल रहा निःशुल्क उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता का लाभ
लाडवा, 23अप्रैल (रामगोपाल) : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लाठी धनोरा और बडौंदा गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविरों के दौरान चिकित्सक टीम ने 154 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही नौ लोगों को रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद नवीन जिन्दल के स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। फोटो कैप्शन 01
23 लाडवा 01। स्वास्थ्य शिविर में सेवाओं का लाभ लेते ग्रामीण।