एटा के मनु चौहान का सेवा विस्तार, लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ, हजारों लोगों को मिल रहा सहारा
एटा के मनु चौहान का सेवा विस्तार, लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ, हजारों लोगों को मिल रहा सहारा
एटा / लखनऊ। जनपद एटा के समाजसेवी एवं जनहितैषी व्यक्तित्व मानवेन्द्र सिंह चौहान 'मनु' ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विकास नगर, लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे बढ़कर सराहनीय पहल की है। एटा सहित विभिन्न जनपदों में लगातार सेवा कार्य कर रहे मनु चौहान अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।
विकास नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अचानक लगी आग से कई घर जलकर खाक हो गए, जिससे बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए और उनके सामने रोजमर्रा के जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मनु चौहान तत्काल लखनऊ पहुंचे और मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री के रूप में खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं तथा अन्य जरूरी सामान वितरित किया, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी परिवार अपने आप को अकेला महसूस न करे।
मनु चौहान ने स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पाया गया, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों एवं सक्षम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस मानवीय संकट में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
पीड़ित परिवारों ने इस सहयोग के लिए मनु चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपत्ति के समय मिला यह सहयोग उनके लिए बड़ा सहारा साबित हो रहा है।
एटा जनपद से शुरू हुआ यह सेवा कार्य अब कई जिलों को पार करते हुए राजधानी लखनऊ तक पहुंच चुका है, जहां मनु चौहान हजारों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं। उनकी यह पहल न केवल मानवता की मिसाल पेश करती है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करती है।
सचिन दुबे AIMA मीडिया जैथरा एटा की रिपोर्ट