logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पालिका की लापरवाही: डेढ़ महीने से टूटी नाली बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत


​रायगढ़: रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 36, राजीव गांधी नगर में नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय पार्षद की अनदेखी के कारण वार्डवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पार्षद के घर के समीप स्थित मुख्य नाली पिछले करीब डेढ़ से दो महीनों से टूटी हुई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
​हादसों को न्यौता देती टूटी नाली
स्थानीय निवासी इतवारी दास महंत ने बताया कि नाली टूटने के कारण दोपहिया वाहनों और एम्बुलेंस का मोहल्ले में आना नामुमकिन हो गया है। लोग मजबूरी में पीछे के लंबे रास्तों से घूमकर जाने को विवश हैं। रात के अंधेरे में अब तक कई लोग इस नाली में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है।
​पार्षद के आश्वासन खोखले
वार्डवासियों का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय पार्षद को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन हर बार '15 दिन में काम शुरू होने' का झूठा आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जाता है। पार्षद के घर के ठीक सामने इस तरह की समस्या होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
​जल्द निराकरण की मांग
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और नाली का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

2
161 views

Comment