logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर/जामताड़ा/रांची। जामताड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार (आईएएस) ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सुल्तानपुर/जामताड़ा/रांची। जामताड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार (आईएएस) ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए और आम जनता तक उनका लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।प्रशासनिक स्तर पर हुई इस मुलाकात को जामताड़ा जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।गौरतलब है कि जिलाधिकारी आलोक कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत चकटेरी बल्दीराय गांव निवासी ओम नारायण दूबे के पुत्र हैं।

0
77 views

Comment