कोलर में रामदेव जी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर ध्वजा चढ़ाई गई
जालौर/रामसीन (दलपतसिंह भायल)निकटवर्ती कोलर क्षेत्र में स्थित रामदेव जी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ ध्वजा चढ़ाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कल्याणसिंह एवं पीरसिंह पुत्र जुहारसिंह सिसोदिया परिवार की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर शिखर पर ध्वजा अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने भगवान रामदेव जी के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।
मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण निर्मित किया।