रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह, 200 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह
#जैसलमेर
झींझनियाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझनियाली में झिंझनियाली निवासी स्व.श्री गोरधनसिंह भाटी व उनकी धर्मपत्नी स्व श्रीमती पारसकंवर एवं उनके सुपुत्र प्रदीपसिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवारजनों एवं मित्रमंडली द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और कुल 200 ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का आयोजन समाजसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।