logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़-: चंदौली। जाके राखे साइयां, मार सके ना कोय” – इस कहावत को चरितार्थ करते हुए चालक की जान बाल-बाल बच गई।

चंदौली। थाना शहाबगंज के साड़ी मुरकौल में नदी के ढलान पर ईंट पहुंचा कर भट्ठे पर लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर घायल।
चंदौली जनपद के एकौना गाँव में स्थित सेमरा निवासी सुदामा साव के ईंट भट्ठे से ईंट पहुंचाकर लौट रहे ट्रैक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर साड़ी मुरकौल नदी के ढलान पर पहुंचा ही था कि अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि आयशर ट्रैक्टर ईंट गिराकर वापस लौट रहा था और ढलान पर रफ्तार नियंत्रित न हो पाने के कारण हादसा हुआ। इस दौरान चालक (काल्पनिक नाम अशोक), निवासी ग्राम सेमरा, गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

17
2246 views

Comment