logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों कि 25 अप्रैल 2026 को होगी बड़ी बैठक प्रदेश अध्यक्ष खलील खान की अपील सभी किस समय पर पहुंचने का कष्ट करें

25 अप्रैल को हरदोई में होगी बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अपील—भारी संख्या में पहुंचे लोग*

हरदोई। जनहित के मुद्दों को लेकर 25 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कन्हाईलाल राजवंशी के नेतृत्व में सम्पन्न होगी, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक के पश्चात संबंधित समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिससे आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रभारी खालिद खां ने सभी पदाधिकारियों, किसान,श्रमिक,माताओं- बहनों एवं युवाओं से अपील की है कि वे भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर एकजुटता ही बदलाव की ताकत है और अधिक संख्या में सहभागिता से ही समस्याओं का समाधान संभव है।

3
523 views

Comment