logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मांधना के चंडी वास में धूमधाम से मनाया गया नगर खेड़ा बाबा का जन्मोत्सव

मांधना के चंडी वास में धूमधाम से मनाया गया नगर खेड़ा बाबा का जन्मोत्सव
हवन, भंडारा व श्रद्धालुओं की भीड़ से गूंजा आयोजन स्थल
मोरनी (पंचकूला)। गांव मांधना के चंडी वास में वीरवार को नगर खेड़ा बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव में इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन से हुई, जिसमें गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान सरपंच पंचपाल शर्मा, पंच हरीश शर्मा (पुनीत), प्रमिला, महिपाल सहित गांव के युवा और अन्य ग्रामीणों ने आहुति डालकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के चरणों में मत्था टेककर मनोकामनाएं मांगी। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर साधना न्यूज़ के सीनियर पत्रकार देव दर्शन शर्मा ने भी शिरकत कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कमेटी के प्रधान प्रमील शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से आयोजन भव्य रूप में संपन्न हुआ।
#मांधना #चंडीवास #नगरखेड़ाबाबा #भंडारा #धार्मिकआयोजन #मोरनी #पंचकूला #samacharsansarnews24

0
35 views

Comment