राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शादी समारोह के बीच से 50 हजार के इनामी सरगना आबिद मेवाती को उठा लिया।
जब अपराधी शातिर हो, तो पुलिस को उससे भी ज्यादा शातिर होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा मथुरा में देखने को मिला, जहां राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शादी समारोह के बीच से 50 हजार के इनामी सरगना आबिद मेवाती को उठा लिया। पुलिस वाले बाराती बनकर भीड़ में शामिल हुए और जैसे ही सही मौका मिला, मेवात के इस 'ट्रैक्टर किंग' की कलाई पर हथकड़ी जड़ दी।