उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला, सतर्क रहने की अपील
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 31/04-2026
दिनांक: 23 अप्रैल 2026
मेदिनीनगर (पलामू)
मेदिनीनगर, पलामू- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों को गुमराह करने का मामला सामने आया है।
जानकारी मिली है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं।
🚫 जिला प्रशासन, पलामू द्वारा सभी नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की जाती है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप या फेसबुक संदेश पर विश्वास न करें।
किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें।
✔️ साथ ही, किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें।