निषाद समाज के सबसे साधारण नेता डॉ. राम सजीवन निषाद माने जाते हैं, न ही कोई भौकाल है और न ही किसी की बुराई करते हैं
उत्तर प्रदेश में प्रमुख निषाद समाज खेवनहार के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद इस समय लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इस समय प्रमुख निषाद समाज खेवनहार डॉ. राम सजीवन निषाद उत्तर प्रदेश के निषाद समाज के अच्छे एवं कुशल नेता माने जाते हैं। डॉ. राम सजीवन निषाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मूल निवासी हैं। उनका जीवन बहुत ही साधारण एवं मृदुल स्वभाव के माने जाते हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा अपना परिवार मानते हैं, उनके साथ हमेशा प्रेम और स्नेह से मिलते हैं । सूत्रों के अनुसार डॉ. राम सजीवन निषाद उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के आरक्षण की आवाज को लेकर काफी सक्रिय है। उनका कहना है अगर प्रत्येक जिले में हमारे समाज के युवाओं को को राजनीतिक भागीदारी में अधिकतर मौका दिया जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक जनपदों में निषाद समाज के विधायक हो जायेंगे। अगर प्रत्येक जनपद में निषाद समाज के विधायक होंगे तो जाहिर है निषाद समाज की आवाज को वह बुलन्द करेंगे। निषाद समाज खेवनहार प्रमुख डॉ. राम सजीवन निषाद का हमेशा सोच रहता है कि किसी तरह हमारा समाज आत्मनिर्भर बनें तभी निषाद समाज का भला हो सकता है क्योंकि निषाद समाज की पीड़ा निषाद समाज का व्यक्ति ही समझ सकता है। प्रमुख निषाद समाज खेवनहार डॉ
राम सजीवन निषाद ने निषाद समाज के लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि प्रत्येक चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को को मौका दिया जाए जिससे चुनावी परिणाम ज्यादा से ज्यादा आएं और जीते युवा विधायक या राजनीति में नए सक्रिय युवा भविष्य में एक अच्छा राजनीतिक व्यक्ति बनेंगे जो निषाद समाज के प्रति काफी अनुभव युक्त एवं प्रभावशाली होगें।