logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिस्कॉम निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन देकर जताया आक्रोश

झालावाड़ वृत्त में बुधवार को डिस्कॉम के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपा। जयपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सब-डिवीजनों में यह विरोध दर्ज कराया गया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दिवाकर शर्मा, जयपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सह मंत्री पवन शर्मा सहित श्रमिक संघ के सदस्यों और कई कर्मचारियों ने एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों को शासन सचिव, ऊर्जा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने निजीकरण को उनके हितों, विद्युत व्यवस्था और जनसेवा के खिलाफ बताया। उन्होंने मांग की कि डिस्कॉम का निजीकरण तुरंत रोका जाए। सरकारी स्वामित्व में ही सुधार किए जाएं। यह प्रदर्शन प्रदेशभर में चल रहे डिस्कॉम निजीकरण विरोधी आंदोलन का हिस्सा है।
Aima media jhalawar

5
714 views

Comment