logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

8वां पोषण पखवाड़ा - जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन

8वाँ पोषण पखवाड़ा - जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन

कलेक्टर के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओपी पांडे द्वारा मुरैना ग्रामीण परियोजना के गोपियाँ पुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान आयरन फोलिक एसिड के महत्व, शीघ्र पंजीयन की आवश्यकता तथा फोलिक एसिड के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को परिवार में पोषण आधारित भोजन को प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया।
इसी क्रम में मंगल दिवस के अवसर पर 6 माह पूर्ण कर चुकी बालिका आयुषी का अन्नप्राशन संस्कार जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि 6 माह की आयु के पश्चात शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए माँ के दूध के साथ-साथ पोषणयुक्त पूरक आहार अत्यंत आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त, सुपरवाइजर कुसुम यादव द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को पोषण परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि केंद्र पर प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली 4 से 5 गतिविधियों की ऑनलाइन प्रविष्टि नियमित रूप से दर्ज की जाए, जिससे जिले की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सुधार हो सके।
उल्लेखनीय है कि मुरैना जिले की ऑनलाइन प्रविष्टि की स्थिति में सुधार की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित एवं सटीक डेटा प्रविष्टि हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतरा फाउंडेशन की प्रतिनिधि सुरम्या नायर द्वारा खेल-आधारित गतिविधि के माध्यम से पौष्टिक एवं अपौष्टिक भोजन के बीच अंतर को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया। यह कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
-
#jansamparkmp #morena #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh @mp_wcdmp

43
1153 views

Comment