logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॅरियर काउंसलिंग देने के इच्छुक विषय विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक काउंसलर से आवेदन आमंत्रित

कॅरियर काउंसलिंग देने के इच्छुक विषय विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक काउंसलर से आवेदन आमंत्रित

30 अप्रैल तक आवेदन मान्य होंगे

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कॅरियर काउंसलिंग योजना के तहत विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिक (काउंसलर्स) से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। काउंसलर का चयन स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए किया जाएगा।
उप संचालक जिला रोजगार श्री पवन कुमार भिमटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्स, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों, रोजगार और स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। यह किसी प्रकार की नौकरी नहीं है। आवश्यकता अनुसार काउंसलिंग कार्य के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
मनोवैज्ञानिक के लिए एम.ए. (मनोविज्ञान) या पी.जी. डिप्लोमा अनिवार्य है। विषय विशेषज्ञ के लिए डिग्री या डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड, ग्वालियर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
#gwalior
#Councillor
CM Madhya Pradesh

62
1380 views

Comment