फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ पर बच्चों ने दिया हरित संदेश, ली संरक्षण की शपथ
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ “हमारा गृह, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में काव्या भारती, नित्या शाक्य, कंधाई लाल, रुद्र माहेश्वरी, मुदित, अंशिका माहेश्वरी, आदित्य शाक्य, लक्ष्य चौहान, सूर्यांशी, इशू शर्मा, अनिका सिंह, भुवनेश कुमार, गुनगुन, सलोनी, शिवाक्ष गुप्ता व आरुषि शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व स्टाफ द्वारा “पृथ्वी को बचाएं” की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 🌱🌍