logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

​"राहुल गांधी के चित्र के अपमान के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग"

सोनभद्र। 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चित्र के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित बढ़ौली चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
​कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उक्त घटना राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 19 अप्रैल को ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। चेतावनी दी गई थी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
​"बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी उठाई। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
​वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं और युवा कांग्रेस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में सेतराम केशरी, राजबली पांडे, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, कन्हैया पांडे, नूरुद्दीन खान, राजेंद्र चौधरी, कांत मिश्रा, राहुल जैन, ज्यूत मौर्या, दयाशंकर पांडे, सुनीता तिवारी, बेबी सिंह, पूनम पठारी, मंजू देवी, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।"

1
47 views

Comment