logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

*फतेहपुर* ।जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फतेहपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर भी उपस्थित रहे।

4
267 views

Comment