logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्री खाटूश्याम जी मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। शिव ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी (Regd. 1638) के तत्वावधान में श्री खाटूश्याम जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में 22 अप्रैल 2026 बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे तथा भगवान श्री खाटूश्याम जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

शिव ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने बताया कि यह शोभा यात्रा 24 अप्रैल 2026 को होने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

5
390 views

Comment